इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केरल की यूडीएफ सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता एम.सी. मायिन हाजी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सात महीने पुराना बोर्ड भंग किए जाने का यह फैसला ऐसे समय आया है जब पिछला कार्यकाल खत्म होने में साढ़े चार साल से अधिक का समय बाकी था।