इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के मीना मंच द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जिले के सभी 18 ब्लॉकों की टीमों ने हिस्सा लिया और कला के माध्यम से सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया।