इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जब दिग्गज हास्य अभिनेता महमूद ने उनकी पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दे दिया था। इतना ही नहीं, महमूद ने उन्हें एडवांस के तौर पर पांच हजार रुपये भी थमा दिए थे, जिसके बाद जब उनकी असलियत पता चली तो कमरा ठहाकों से गूंज उठा था।