इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और लगातार ड्रोन व मिसाइल हमलों के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल का निर्यात फिर से युद्ध-पूर्व स्तर के करीब पहुंच गया है। अमेरिकी नौसेना द्वारा टैंकरों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने के कारण यह संभव हो सका है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं।