इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की रिहर्सल के लिए जुटे केंद्रीय सुरक्षा बलों और विभिन्न राज्यों के जवानों के बीच डेंगू का संक्रमण फैल गया है। शुरुआती जांच में बड़ी संख्या में जवान संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन ने तुरंत आपातकालीन कदम उठाते हुए व्यापक स्तर पर सर्विलांस और फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है।