इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। उत्तर रेलवे की ओर से भेजे गए एक नए प्रस्ताव के अनुसार, अब खजुराहो-दिल्ली समेत पांच चुनिंदा रूटों पर यह ट्रेन हफ्ते में छह के बजाय सातों दिन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।