इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एसआइआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल हो गया है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रोटेस्ट के दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के एक जवान पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।