इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
गुजरात के राजकोट में 1.53 करोड़ रुपये की लूट और व्यापारी लालजी सरधारा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कस्टडी में हथियार बरामद कराने ले जाए गए मुख्य आरोपी अनुराग सिंह राजपूत ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।