इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
झारखंड के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए राज्य के हजारों राशन डीलरों का बकाया कमीशन अटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार डीलरों के भुगतान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।