इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'दुपहिया' का दूसरा सीजन ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग में पहले पायदान पर पहुंच गया है। सीरीज में भूगोल झा का किरदार निभा रहे अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव ने लड़की का रूप धरने और अपने बचपन से जुड़े अनुभवों को लेकर कई चौंकाने वाले और दिलचस्प खुलासे किए हैं।