इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देश में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद स्नातकों की रोजगार-क्षमता एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने शिक्षा व्यवस्था की इस खामी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि डिग्रियां बांटने के बजाय हमें कौशल और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर देना होगा।