इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज चल रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बीजेपी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें तुरंत गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।