इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक एम नागेश्वर राव ने प्रशासनिक सेवाओं से विदा लेने के बाद अब सक्रिय राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। उन्होंने आध्यात्मिक नगरी काशी से सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी नई पारी का आधिकारिक आगाज किया है।