इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दो महिलाओं द्वारा शुरू किया गया आंवला उत्पादों का छोटा सा कारोबार अब एक मिसाल बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' में सावित्री बाई फुले स्वयं सहायता समूह की इस सफलता की सराहना किए जाने के बाद इन महिलाओं के हौसले को नई उड़ान मिली है।