इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में 'INDIA' गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने दावा किया है कि यदि सपा का समर्थन और अखिलेश यादव का दबाव न होता, तो राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।