इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
आर्थिक तंगी से जूझ रही हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बाजार से एक बार फिर 600 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इस नए ऋण के साथ राज्य पर कुल कर्ज का बोझ बढ़कर एक लाख चार हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो चालू वित्त वर्ष में ली गई उधारी का छठा बड़ा हिस्सा है।