इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची का नया आंकड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक राज्य में 18 से 35 वर्ष की आयु के करीब 1.85 करोड़ युवा मतदाता हैं। कुल 4.03 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 46 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले ये युवा इस बार ग्रामीण राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे।