इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां दिल्ली आने वाली उड़ान से ठीक पहले को-पायलट प्री-फ्लाइट अल्कोहल टेस्ट में फेल हो गया। एयरलाइन प्रबंधन ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।