इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केरल में मॉनसून के आने के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश की भारी कमी बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक समेत देश के 40 प्रतिशत हिस्से में अभी तक बादल नहीं बरसे हैं। हालांकि, दक्षिण भारत और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।