इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। डीएमके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, झारखंड में कांग्रेस नेताओं ने भी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लाखों नाम कटने की आशंका जताई है।