इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बार-बार पेशाब आने की समस्या अक्सर लोगों को डायबिटीज या प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों को लेकर भ्रमित करती है। सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के हेड प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए ब्लड शुगर और प्रोस्टेट के आकार में वृद्धि, दोनों ही इस लक्षण का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि लक्षणों के आधार पर सीधे कैंसर का अनुमान लगाना गलत है और सही पहचान के लिए कुछ महत्वपूर्ण जांचें आवश्यक हैं।