इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में करीब तीन दशक बाद लांस नायक और नायक के सैन्य रैंक फिर से बहाल करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यालय ने सभी फील्ड यूनिटों से इस प्रस्ताव पर 48 घंटे के भीतर सुझाव मांगे हैं। इस बदलाव से जवानों को समय पर प्रमोशन मिलने की उम्मीद है और साथ ही अग्निवीरों के समायोजन में भी मदद मिलेगी।