इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
राजस्थान में महिला बंदियों को नियमों के विरुद्ध जेल से बाहर ले जाकर अपने निजी आवास पर काम कराने के आरोप में तत्कालीन प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें कोटा से दबोचा और अब उन्हें उसी जेल में बंद किया गया है जिसकी वह कभी प्रभारी थीं।