इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
धान की कटाई के मौसम में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कड़े कदम उठाए हैं। पंजाब और हरियाणा के 34 संवेदनशील जिलों में विशेष उड़न टीमें (फ्लाइंग स्क्वॉड) तैनात कर दी गई हैं, जो 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना खेतों की निगरानी करेंगी।