इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा रोड पर पैदल यात्रियों की खतरनाक क्रॉसिंग को ठीक करने में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने अधिकारियों को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि काम पूरा न होने पर वे खुद हाईकोर्ट के गेट पर धरने पर बैठ जाएंगे।