इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ और अचानकमार टाइगर रिजर्व के बीच स्थित वन्यजीव गलियारे के नजदीक कोयला खनन परियोजनाओं को मिल रही मंजूरी को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है। विपक्षी दलों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस तरह की गतिविधियों से बाघों के प्राकृतिक आवास और जैव विविधता को भारी नुकसान पहुंच सकता है।