इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मदिन की पार्टी मनाने और बाइक खरीदने के लिए 12वीं के दो छात्रों ने अपने ही 17 वर्षीय दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सबूत मिटाने की साजिश रची थी, जिसे पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से बेनकाब कर दिया।