रेस्टोरेंट में मिलने वाली पनीर बटर मसाला और मलाईदार ग्रेवी वाली सब्जियों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। मगर जब भी इन्हें घर पर बनाते हैं तो वो स्वाद नहीं आता है, क्योंकि इन सब्जियों में पड़ने वाला एक खास मसाला इनके स्वाद को बढ़ाता है। होटल वाली सब्जियों में एक खास बटर मसाला प्रीमिक्स डाला जाता है, जिसकी वजह से बटर पनीर और मिक्स वेज का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। अगर आप भी घर पर होटल जैसी सब्जी बनाना चाहते हैं तो आपको बटर मसाला प्रीमिक्स को बाजार से खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है।
ऐसे में आप घर पर ही होममेड बटर मसाला प्रीमिक्स बना सकते हैं और इसे लंबे टाइम के लिए स्टोर भी करके रख सकते हैं। इसे बनाने के लिए कई तरह के साबुत मसालों, काजू और कुछ पाउडर वाली सामग्री की जरूरत होती है। एक बार यह प्रीमिक्स तैयार हो जाए, तो पनीर बटर मसाला, बटर मसाला ग्रेवी और मिक्स वेज जैसी कई सब्जियों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हर बार अलग-अलग मसाले मिलाने की मेहनत भी कम हो जाएगी। आइए आपको घर पर बटर मसाला प्रीमिक्स बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
बटर मसाला प्रीमिक्स बनाने की सामग्री और विधि
सबसे पहले एक पैन को लो फ्लेम पर गर्म करें। इसमें साबुत धनिया, जीरा, चक्र फूल, बड़ी इलायची, लौंग, हरी इलायची, जावित्री, दालचीनी और सूखी लाल मिर्च डालें। सभी मसालों को कुछ मिनट तक हल्का भूनें। भूनते समय ध्यान रखना है कि मसालों को जलाना नहीं है, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है। अब पैन में कसूरी मेथी डालकर कुछ देर और भूनें। जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। भुने हुए मसालों को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद उन पर लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, नमक, मिल्क पाउडर, काजू और चीनी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अगर जरूरत हो, तो मसालों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीसें, ताकि पाउडर अच्छी तरह तैयार हो सके।
प्रीमिक्स को स्टोर करने और इस्तेमाल करने के टिप्स
तैयार प्रीमिक्स को पूरी तरह सूखे और साफ एयरटाइट जार में भरकर रखना चाहिए, इससे वह लंबे समय तक चलते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस मसाले में काजू और मिल्क पाउडर होने के कारण इसे नमी से बचाकर रखना जरूरी है। इसे हमेशा सूखे चम्मच से निकालें और जार को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह बंद कर दें। इस प्रीमिक्स से किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे आप टमाटर की प्यूरी और मक्खन के साथ डालकर ग्रेवी तैयार कर सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।
लाइफस्टाइल एवं स्वास्थ्य डेस्क, द फ्रीलांस
सत्यापित संपादकीय डेस्कस्वास्थ्य, वेलनेस, पोषण व जीवनशैली टीम
द फ्रीलांस की लाइफस्टाइल और हेल्थ डेस्क चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रमाणित शोध पत्रों और स्वास्थ्य एजेंसियों के दिशा-निर्देशों के आधार पर सटीक और उपयोगी स्वास्थ्य परामर्श व जीवनशैली की खबरें प्रस्तुत करती है। हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की जाती है।
PTR में 1 नवंबर से शुरू होना है पर्यटन सत्र, पर उससे पहले 6 हाथियों ने मचाया गदर; टूटी फेंसिंग
अगली खबर23 की बेटी, 52 साल की मां..., निसा के आगे काजोल ने लूटी महफिल, पीली साड़ी और मॉर्डन ब्लाउज में लगीं बेहद कमाल!
संबंधित विजुअल स्टोरीज (Web Stories)

IND vs WI: युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त! नमन धीर ने रचा इतिहास, तूफानी पारी खेल काटा गदर

6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला नया 5G फोन, 20 अक्टूबर को भारत में शुरू होगी सेल; कीमत 20 हजार से कम

8 लाख से सस्ती एसयूवी पर ₹90000 तक की छूट, यह विदेशी कंपनी भारत में अपनी कारों पर दे रही बंपर डिस्काउंट

हुआवेई जल्द ही शिंगमैंग नाम से एक नया फोन ब्रांड लॉन्च करने जा रहा है।
‘होटल जैसा स्वाद’ व लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें
LIFESTYLEPTR में 1 नवंबर से शुरू होना है पर्यटन सत्र, पर उससे पहले 6 हाथियों ने मचाया गदर; टूटी फेंसिंग
LIFESTYLE23 की बेटी, 52 साल की मां..., निसा के आगे काजोल ने लूटी महफिल, पीली साड़ी और मॉर्डन ब्लाउज में लगीं बेहद कमाल!
LIFESTYLEगरबा, ग्लैमरस लुक और IV ड्रिप! अहमदाबाद में नवरात्र के दौरान दिख रहा नया ट्रेंड
LIFESTYLEसभी के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा
LIFESTYLEVideo: नजराना लाइफस्टाइल की दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, फैशन और स्किन केयर के उत्पाद बने आकर्षण
LIFESTYLEOff-Season Travel in India: कम भीड़, सस्ते होटल और ज्यादा मजा! ऑफ सीजन में घूमें भारत की 5 खूबसूरत जगहें
LIFESTYLEसहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: आगरा से मसूरी घूमने जा रहे पांच दोस्तों की थार पलटी, तीन युवकों की मौत
LIFESTYLE