नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) देश के अन्नदाताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक संबल देने वाली केंद्र सरकार की सबसे बड़ी डीबीटी योजना है। हालांकि, तकनीकी कमियों या अधूरी ई-केवाईसी के कारण कई किसानों की किस्तें अटक जाती हैं।
अगर पीएम किसान की किस्त नहीं आई तो क्या करें?
- e-KYC सत्यापित करें: pmkisan.gov.in पर e-KYC विकल्प पर जाकर अपना आधार नंबर डालें और ओटीपी दर्ज करें।
- Land Seeding चेक करें: पोर्टल पर Know Your Status में रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक करें कि लैंड सीडिंग के आगे Yes लिखा है या नहीं। यदि No है तो अपने ब्लॉक या पटवारी से मिलकर खतौनी अपडेट कराएं।
- NPCI/Aadhaar Seeding: अपने बैंक शाखा जाकर आधार को खाते से NPCI मैपर पर लिंक कराएं ताकि सरकारी सहायता सीधे खाते में आ सके।
विज्ञापन • ADVERTISEMENT





