आज के दौर में जहां हर कुछ महीने में नए स्मार्टफोन, बेहतर कैमरे और हाईटेक गैजेट्स मार्केट में आ रहे हैं, वहीं जेन जी का एक हिस्सा पुरानी टेक्नोलॉजी की ओर लौट रहा है। जिस दुनिया में लोग हर पल ऑनलाइन रहते हैं, वहां अब कुछ युवा पुराने कैमरे से फोटो खींचना, तार वाले ईयरफोन लगाना और डीवीडी पर फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। इंटरेस्टिंग बात ये है कि जिन चीजों को कभी पुराना मानकर छोड़ दिया गया था, वे अब फिर से लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
इसके पीछे सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि कुछ अलग करने की चाह भी है। सोशल मीडिया पर हर चीज को तुरंत शेयर करने के बजाय, जेन जी अब कुछ पलों को अपने पास रखना चाहते हैं। ऐसे में पुराने गैजेट्स और चीजें उन्हें अलग एक्सपीरियंस देती हैं।
स्मार्टफोन छोड़ पुरानी दुनिया की सैर
पुराने गैजेट्स की ओर युवाओं का इंटरेस्ट सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखने वाला ट्रेंड नहीं है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी के बीच डिजिटल कैमरों की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है वहीं, Axios की रिपोर्ट में आईपॉड की बढ़ती मांग का जिक्र किया गया है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन के दौर में भी कुछ युवा पुराने डिवाइस इस्तेमाल करने और डिजिटल दुनिया से थोड़ा ब्रेक लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
जेन जी को क्यों भा रहे हैं ये पुराने गैजेट्स?
आज स्मार्टफोन से शानदार फोटोज खींची जा सकती हैं, फिर भी कई जेन जी पुराने डिजिटल कैमरे यानी डिजी कैम पसंद कर रहे हैं। इन कैमरों से खींची गई फोटोज में हल्के पुराने रंग और अलग अंदाज दिखाई देता है। यही लुक उन्हें पसंद आ रहा है। वहीं, वायरलेस ईयरबड्स के दौर में तार वाले ईयरफोन फिर से जेन जी के स्टाइल का हिस्सा बन रहे हैं, क्योंकि इन्हें अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती और ये उपयोग में आसान होते हैं।
ई-बुक और ऑडियोबुक के दौर में भी असली किताबों का अट्रैक्शन बना हुआ है। कई जेन जी फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर पढ़ने के बजाय बुक हाथ में लेकर पढ़ना पसंद करते हैं। बुक के पेज पलटना और उसे अपने पास रखना पढ़ने का एक अलग अनुभव देता है।
डिजिटल थकान से राहत पाने का जरिया
पुरानी चीजों की ओर लौटने की वजह सिर्फ बीते टाइम की याद नहीं है। लगातार फोन चलाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के बीच कुछ युवा ऐसे एक्सपीरियंस चाहते हैं, जो उन्हें डेली लाइफ की डिजिटल दुनिया से अलग फील कराएं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी जेन जी नई टेक्नोलॉजी छोड़ रही है, लेकिन यह ट्रेंड दिखाता है कि नया और महंगा होना ही किसी चीज को पसंद करने की एकमात्र वजह नहीं है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।
टेक एवं ऑटोमोबाइल डेस्क, द फ्रीलांस
सत्यापित संपादकीय डेस्कगैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा व मोबिलिटी टीम
द फ्रीलांस की टेक और ऑटो डेस्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, उपभोक्ता गैजेट्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के नए नवाचारों पर प्रामाणिक और उपभोक्ता-केंद्रित रिव्यू व रिपोर्ट्स प्रस्तुत करती है। हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की जाती है।
इंस्टाग्राम या स्नैपचैट नहीं, जानिए भारत की जेन जी जनरेशन का सबसे पसंदीदा डिजिटल प्लेटफॉर्म कौन सा है
अगली खबरसैमसंग का दिवाली धमाका: एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट, बचा सकते हैं 20 हजार से भी ज्यादा
संबंधित विजुअल स्टोरीज (Web Stories)

हंसगुल्ले: संता-बंता के 5 सबसे मजेदार और लोटपोट करने वाले चुटकुले (17 अक्टूबर 2026)

राघोपुर नाव हादसा: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार पर गिरी गाज, PHC की कमान डॉ. सुशीला को

स्वास्थ्य मंत्री दाओ होंग लैन ने अंगदान करने वाले परिवारों को स्मृति पदक प्रदान किए। फोटो: स्वास्थ्य मंत्रालय।

Moradabad News: पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पाद ने खरीदारों का खींचा ध्यान, निर्यातकों को नए बाजार की उम्मीद
‘gen z’ व टेक & ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें
TECH-AUTOइंस्टाग्राम या स्नैपचैट नहीं, जानिए भारत की जेन जी जनरेशन का सबसे पसंदीदा डिजिटल प्लेटफॉर्म कौन सा है
TECH-AUTOसैमसंग का दिवाली धमाका: एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट, बचा सकते हैं 20 हजार से भी ज्यादा
TECH-AUTOपिक्सेल जैसा लुक और दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन, कीमत बेहद कम
TECH-AUTOवीडियो: ऐपल का पहला फोल्डेबल फोन आते ही मचाया तहलका, बुकिंग शुरू होते ही महीनों का इंतजार
एलन मस्क के तंज पर रिलायंस का पलटवार, कहा- हम किसी से नहीं डरते, भारत के कानून सबके लिए एक हैं
TECH-AUTOकन्नड़ में 'नौकरी' शब्द की अचानक खोज क्यों हुई देश भर में तेज?
TECH-AUTOकन्नड़ में 'नॉकरी' शब्द की खोज अचानक क्यों बढ़ी?
TECH-AUTO