इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद अब इस मामले में सियासी पारा चढ़ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बॉलीवुड को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री अपने ही एक्टर के लिए आवाज नहीं उठा सकती, तो फिर किसके लिए खड़ी होगी? इतना ही नहीं, दिपके ने इमरान खान को लेकर ऐसा तंज कसा कि सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। उन्होंने कहा कि इमरान को भारत से बाहर जाने से बचना है, तो बस पीएम मोदी से पूछ लें-‘आप आम कैसे खाते हैं?’
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें FRRO की तरफ से नोटिस दिया गया है। इस मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत भी सामने आई थी, जिसमें OCI कार्डधारक इमरान खान के प्रदर्शन में शामिल होने को नियमों का उल्लंघन बताया गया था।
बॉलीवुड की चुप्पी और पीएम मोदी पर तंज
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि बॉलीवुड को अपनी आवाज उठानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आम खाने वाले चर्चित सवाल का जिक्र करते हुए मजाकियां लहजे में लिखा कि इमरान खान डिपोर्ट होने से बच सकते हैं, यदि वे मोदी से सिर्फ यह पूछ लें कि वे आम कैसे खाते हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी कानूनी लड़ाई
इस बीच, इमरान खान ने FRRO के नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। उनकी कानूनी टीम याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में जुटी है। इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के कथित उल्लंघन के इस मामले में अब अदालत के रुख पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।
सिनेमा एवं मनोरंजन डेस्क, द फ्रीलांस
सत्यापित संपादकीय डेस्कसिनेमा, ओटीटी, कला एवं सेलिब्रिटी जगत टीम
द फ्रीलांस की मनोरंजन डेस्क भारतीय सिनेमा, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, संगीत और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी हर खबर, निष्पक्ष फिल्म समीक्षाएं और कलाकारों के विशेष संदर्भों को बिना किसी पीआर या सनसनीखेज हाइप के पाठकों तक पहुँचाती है। हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की जाती है।
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का नया वीडियो जारी: माता सीता की तलवारबाजी और रावण के शिव तांडव ने बढ़ाई उत्सुकता
अगली खबरखाने में कीड़े, चढ़ी सनक और गुनाहों का पछतावा: फांसी से पहले कैसी हो गई थी अजमल कसाब की हालत, फिल्म में खुला राज
संबंधित विजुअल स्टोरीज (Web Stories)

हंसगुल्ले: संता-बंता के 5 सबसे मजेदार और लोटपोट करने वाले चुटकुले (17 अक्टूबर 2026)

राघोपुर नाव हादसा: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार पर गिरी गाज, PHC की कमान डॉ. सुशीला को

स्वास्थ्य मंत्री दाओ होंग लैन ने अंगदान करने वाले परिवारों को स्मृति पदक प्रदान किए। फोटो: स्वास्थ्य मंत्रालय।

Moradabad News: पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पाद ने खरीदारों का खींचा ध्यान, निर्यातकों को नए बाजार की उम्मीद
‘imran-khan-notice-cjp-controversy’ व मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें
ENTERTAINMENTनितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का नया वीडियो जारी: माता सीता की तलवारबाजी और रावण के शिव तांडव ने बढ़ाई उत्सुकता
ENTERTAINMENTखाने में कीड़े, चढ़ी सनक और गुनाहों का पछतावा: फांसी से पहले कैसी हो गई थी अजमल कसाब की हालत, फिल्म में खुला राज
ENTERTAINMENTवीडियो: 'मेरी जिंदगी, जैसी मर्जी', उम्र के फासले वाले रिश्ते पर ट्रोलिंग के बाद सौरब बेदी का करारा जवाब
दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेता सूरी का बढ़ता दबदबा, मंडाड़ी ऑडियो लॉन्च और फिल्मों पर क्या कह रहे हैं दिग्गज
ENTERTAINMENTहंसगुल्ले: संता-बंता के 5 सबसे मजेदार और लोटपोट करने वाले चुटकुले (17 अक्टूबर 2026)
ENTERTAINMENTमोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की: बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ र...
ENTERTAINMENTकैंसर रिसर्च में बड़ा फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में पड़ी लाखों मरीजों की जान
ENTERTAINMENT