आप अपने घर के पीछे बगीचे में कुछ लेने जाएं और अचानक सामने एक खूंखार भालू खड़ा हो. वह भी ऐसा भालू जो अपने बच्चे की हिफाजत के लिए किसी पर भी हमला करने को तैयार हो. अमेरिका के वॉशिंगटन में 12 साल के एक बच्चे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. भालू ने उस पर हमला कर दिया, लेकिन बच्चे ने हिम्मत नहीं हारी. उसने भालू की आंख पर अंगूठे से वार कर दिया और खुद को बचाने की कोशिश की.
इस खौफनाक घटना में बच्चे को चोटें भी आईं, लेकिन उसने भालू का सामना किया. बच्चे ने बाद में कहा कि उस समय उसके पास ज्यादा विकल्प नहीं था. उसके लिए हालात ऐसे हो गए थे कि या तो लड़ो या मर जाओ.
फल लेने गया था बच्चा, सामने आ गया भालू
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार रात वॉशिंगटन के कनाडा बॉर्डर के पास हुई. 12 साल का रॉबिन वेस्टगेट अपने घर के पीछे बने फल के बगीचे में एक कटोरा लेने गया था. इसी दौरान अचानक उसकी नजर एक काले भालू पर पड़ी. रॉबिन और भालू दोनों एक-दूसरे को देखकर चौंक गए. लेकिन यह कोई सामान्य भालू नहीं था. उसके साथ उसका बच्चा भी था और वह अपने शावक को लेकर बेहद सतर्क थी. भालू ने रॉबिन की तरफ हमला कर दिया. उसने दो बार बच्चे पर झपट्टा मारा. इस दौरान उसके कूल्हे पर भालू के पंजों या दांतों से चोट लगी और शरीर पर गहरे घाव हो गए.
संबंधित खबरें
भालू ने कलाई पकड़ी तो आंख में घोंप दिया अंगूठा
हमले के दौरान भालू ने रॉबिन की कलाई अपने मुंह में दबोच ली. उस वक्त बच्चे ने घबराने के बजाय खुद को बचाने की कोशिश की. रॉबिन ने बताया कि उसने अपना हाथ भालू की आंख की तरफ ले जाकर अंगूठे से जोर से वार किया. उसका कहना था कि उस समय उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था. उसने कहा कि यह लड़ने या मरने जैसी स्थिति थी. मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था.
रॉबिन पर हमला करने के बाद मादा भालू उसके पिता नोहा की तरफ बढ़ गई. अपने बेटे को खतरे में देखकर नोहा ने भी पीछे हटने के बजाय उसका सामना करने का फैसला किया. नोहा ने भालू पर जोरदार मुक्का मारा, जिसके बाद भालू पीछे हट गया और वहां से चला गया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रॉबिन की बहन ने भी चीख सुनकर मदद पहुंचाई.
घटना के बाद भी खतरा टला नहीं है, क्योंकि वही मादा भालू दोबारा इलाके में दिखाई दी है. वन्यजीव अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए जाल लगाया है. वेस्टगेट परिवार अब अपने घर के पीछे बियर स्प्रे रखने की तैयारी कर रहा है. इस घटना के बाद रॉबिन का कहना है कि अब उसे अपने ऊपर पूरा भरोसा है कि वह विपरीत परिस्थितियों में खुद की रक्षा कर सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।







