अमेरिका के प्रसिद्ध येलोस्टोन नेशनल पार्क में छुट्टियां मनाने गया एक दंपत्ति उस वक्त कुदरत के एक खौफनाक कहर का शिकार हो गया, जब एक विशाल ग्रिजली भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना की रोंगटे खड़े कर देने वाली रिपोर्ट अब नेशनल पार्क सर्विस ने सार्वजनिक की है, जिसमें उस दिन के एक-एक पल का डरावना सच बयां किया गया है।
हाइकिंग के दौरान अचानक सामने आ गया भालू
57 साल के ब्रायन मतायोशी और उनकी पत्नी मैरीलिन मतायोशी जुलाई 2011 में येलोस्टोन नेशनल पार्क गए थे। यह पार्क भालुओं के लिए जाना जाता है और वे पहले भी चार बार यहां आ चुके थे। 6 जुलाई को वे सुबह हाइकिंग के लिए निकले, जहां रास्ते में उनकी मुलाकात एक मादा ग्रिजली भालू और उसके बच्चों से हुई। हालांकि शुरुआत में उन्होंने तस्वीरें खींचीं और आगे बढ़ गए, लेकिन लौटते वक्त करीब 100 गज की दूरी पर वही भालू उन्हें फिर से नजर आया।
जैसे ही भालू ने उनकी तरफ देखा, दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे और चिल्लाने लगे। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, भागने और चिल्लाने की इस गलती ने भालू को और आक्रामक बना दिया और उसने तेजी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
संबंधित खबरें
पति को चीरता रहा भालू, पत्नी ने ऐसे बचाई जान
भालू ने कुछ ही पलों में दोनों को पकड़ लिया। मैरीलिन पास के पेड़ों के पीछे छिप गईं, लेकिन भालू ने उनके पति ब्रायन पर हमला बोल दिया। मैरीलिन को अपने पति की चीखें साफ सुनाई दे रही थीं। कुछ ही देर में भालू ने मैरीलिन के बैकपैक को पकड़कर उन्हें भी हवा में उठाया और नीचे पटक दिया।
इसके बाद मैरीलिन ने बेहद सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए जमीन पर सिकुड़कर लेट गईं और पूरी तरह मरने का नाटक करने लगीं। वह बिल्कुल शांत रहीं। कुछ समय बाद जब उन्होंने ऊपर देखा, तो भालू और उसके बच्चे वहां से जा चुके थे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और ब्रायन की जान जा चुकी थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।




