होम/लाइफस्टाइल/वीडियो: रोमांस में कौन बेहतर? जब इंसान और AI के बीच शुरू हुआ अनोखा डेटिंग मुकाबला
लाइफस्टाइलपढ़ने में समय: 3 मिनट

वीडियो: रोमांस में कौन बेहतर? जब इंसान और AI के बीच शुरू हुआ अनोखा डेटिंग मुकाबला

दक्षिण कोरिया में एक अनोखा डेटिंग रियलिटी शो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें इंसानों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बीच मुकाबला कराया गया। शो में यह देखने की कोशिश की गई कि क्या एक वर्चुअल पार्टनर इंसानी रिश्तों की जगह ले सकता है।
The Freelance ब्यूरो
TheFreelance ब्यूरो
24 सितंबर 2026 • अपडेटेड
🌐Read in English →
शेयर करें:
वीडियो: रोमांस में कौन बेहतर? जब इंसान और AI के बीच शुरू हुआ अनोखा डेटिंग मुकाबला
📷 वीडियो: रोमांस में कौन बेहतर? जब इंसान और AI के बीच शुरू हुआ अनोखा डेटिंग मुकाबला — मुख्य घटनाक्रमफोटो साभार: रॉयटर्स / एजेंसीज़ / सोशल मीडिया

खबर की बड़ी बातें (Key Highlights)

  • दक्षिण कोरिया में शुरू हुआ 'My AI Partner: Strange Love' नाम का अनोखा डेटिंग रियलिटी शो।
  • कार्टूनिस्ट और टीवी होस्ट जैसे प्रतिभागियों ने AI पार्टर्स के साथ डेटिंग का अनुभव लिया।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि यह शो आधुनिक युग में इंसानी रिश्तों और तकनीकी जुड़ाव के बदलते समीकरणों को दर्शाता है।

क्या कोई इंसान एक ऐसे पार्टनर से प्यार कर सकता है, जो असल में इंसान है ही नहीं? क्या AI आपकी पसंद, आपकी आदतें और आपके मूड को समझकर ऐसा साथी बन सकता है, जो आपको किसी इंसान से भी ज्यादा सुकून दे? दक्षिण कोरिया में एक डेटिंग रियलिटी शो ने इन सवालों को हकीकत में आजमाने की कोशिश की. यहां मुकाबला दो इंसानों के बीच नहीं, बल्कि इंसान और AI के बीच हुआ.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के सियोल ब्रॉकास्टिंग सिस्टम (SBS) ने 'My AI Partner: Strange Love' नाम का एक अनोखा डेटिंग रियलिटी शो शुरू किया. इसे देश का पहला ऐसा डेटिंग शो बताया जा रहा है, जिसमें इंसानों और AI के बीच रिश्ते को केंद्र में रखा गया है. शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को ऐसे AI पार्टनर दिए गए, जिन्हें उनकी पसंद के हिसाब से तैयार किया गया था.

AI पार्टनर से मिलने लगा सुकून और सुरक्षा का अहसास

शो में शामिल कियान नाम के कार्टूनिस्ट शुरुआत में AI को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थे. उनका कहना था कि वह किसी AI के लिए कभी भावनाएं महसूस नहीं कर सकते. लेकिन शो में उनकी सोच धीरे-धीरे बदलती नजर आई. गाही और नाही नाम के AI पार्टर्स के साथ वक्त बिताने के बाद उन्होंने माना कि वर्चुअल पार्टनर उन्हें एक अलग तरह का सुकून और सुरक्षा का एहसास देता है.

यही वह पल था, जिसने शो के सबसे बड़े सवाल को सामने ला दिया- अगर AI आपको समझता है, आपकी पसंद के मुताबिक बात करता है और आपको भावनात्मक सुकून देता है, तो क्या वह रिश्ता कम 'असली' है? शो में टीवी होस्ट जांग डोयान ने भी AI के साथ डेटिंग का अनुभव लिया और इस बात पर विचार किया कि क्या प्यार के लिए शरीर जरूरी है या सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव काफी है.

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

वीडियो: जब शख्स ने AI से लिखवाई पुलिस शिकायत, थाने पहुंचते ही बाइक सवार ने मांगी माफी और चुकाए पैसे

वीडियो: जब शख्स ने AI से लिखवाई पुलिस शिकायत, थाने पहुंचते ही बाइक सवार ने मांगी माफी और चुकाए पैसे

वीडियो: फूड डिलीवरी ऐप पर ऑर्डर कैंसिल होने के बाद आखिर कहां जाता है वो खाना, जानिए क्या हैं जोमैटो-स्विगी के नियम

वीडियो: फूड डिलीवरी ऐप पर ऑर्डर कैंसिल होने के बाद आखिर कहां जाता है वो खाना, जानिए क्या हैं जोमैटो-स्विगी के नियम

वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?

वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?

वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयार

वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयार

वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटना

वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटना

वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिल

वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिल

ऑप्टिकल इल्यूजन: 14 नहीं, तस्वीर में छिपे हैं इतने सारे पक्षी, अच्छे-अच्छों का घूम गया सिर

ऑप्टिकल इल्यूजन: 14 नहीं, तस्वीर में छिपे हैं इतने सारे पक्षी, अच्छे-अच्छों का घूम गया सिर

वीडियो: तनाव में ऑफिस जा रहे शख्स की जिंदगी में ऐसे आया बदलाव, ऑटो वाले ने मर्सिडीज जैसा करा दिया अहसास

वीडियो: तनाव में ऑफिस जा रहे शख्स की जिंदगी में ऐसे आया बदलाव, ऑटो वाले ने मर्सिडीज जैसा करा दिया अहसास

क्यों चर्चा में है यह अनोखा प्रयोग?

इस शो के पहले एपिसोड को दक्षिण कोरिया में अच्छी खासी रेटिंग मिली और इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. इसके पीछे दक्षिण कोरिया में बदलती डेटिंग और शादी की तस्वीर को भी एक वजह माना जा रहा है. रोजगार को लेकर अनिश्चितता, बढ़ती घरों की कीमतें और इंसानी रिश्तों से होने वाली भावनात्मक थकान के कारण कई युवा अब नए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं.

तो रोमांस में कौन बेहतर- इंसान या AI? यह शो इस बात का सटीक उदाहरण है कि जैसे-जैसे तकनीक इंसानी भावनाओं को समझने में बेहतर होगी, लोगों के लिए प्यार और रिश्तों की परिभाषा भी बदल सकती है.

डिस्क्लेमर एवं साभार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।

द फ्रीलांस पत्रकारिता नीति (Editorial Commitment):हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की गई है।
विज्ञापन एवं अनुशंसित सामग्री • RECOMMENDED

संबंधित खबरें (Related Articles)

वीडियो: जब शख्स ने AI से लिखवाई पुलिस शिकायत, थाने पहुंचते ही बाइक सवार ने मांगी माफी और चुकाए पैसेTECH-AUTO

वीडियो: जब शख्स ने AI से लिखवाई पुलिस शिकायत, थाने पहुंचते ही बाइक सवार ने मांगी माफी और चुकाए पैसे

22 सित॰
वीडियो: फूड डिलीवरी ऐप पर ऑर्डर कैंसिल होने के बाद आखिर कहां जाता है वो खाना, जानिए क्या हैं जोमैटो-स्विगी के नियमBUSINESS

वीडियो: फूड डिलीवरी ऐप पर ऑर्डर कैंसिल होने के बाद आखिर कहां जाता है वो खाना, जानिए क्या हैं जोमैटो-स्विगी के नियम

23 सित॰
वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?LIFESTYLE

वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?

24 सित॰
वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयारLIFESTYLE

वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयार

24 सित॰
वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटनाLIFESTYLE

वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटना

24 सित॰
वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिलLIFESTYLE

वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिल

24 सित॰
ऑप्टिकल इल्यूजन: 14 नहीं, तस्वीर में छिपे हैं इतने सारे पक्षी, अच्छे-अच्छों का घूम गया सिरLIFESTYLE

ऑप्टिकल इल्यूजन: 14 नहीं, तस्वीर में छिपे हैं इतने सारे पक्षी, अच्छे-अच्छों का घूम गया सिर

24 सित॰
वीडियो: तनाव में ऑफिस जा रहे शख्स की जिंदगी में ऐसे आया बदलाव, ऑटो वाले ने मर्सिडीज जैसा करा दिया अहसासLIFESTYLE

वीडियो: तनाव में ऑफिस जा रहे शख्स की जिंदगी में ऐसे आया बदलाव, ऑटो वाले ने मर्सिडीज जैसा करा दिया अहसास

24 सित॰