होम/लाइफस्टाइल/दूसरों की खुशहाल जिंदगी देखकर अपनी जिंदगी क्यों लगने लगती है फीकी? साइकोलॉजी में छिपी है हैरान करने वाली वजह
लाइफस्टाइलपढ़ने में समय: 4 मिनट

दूसरों की खुशहाल जिंदगी देखकर अपनी जिंदगी क्यों लगने लगती है फीकी? साइकोलॉजी में छिपी है हैरान करने वाली वजह

सोशल मीडिया पर दूसरों की परफेक्ट और खुशहाल जिंदगी देखकर कई बार हमें अपनी जिंदगी कमतर क्यों लगने लगती है? जानिए इसके पीछे छिपे मनोवैज्ञानिक कारण और सोशल कंपेरिजन का यह पूरा सच.
The Freelance ब्यूरो
TheFreelance ब्यूरो
20 सितंबर 2026 • अपडेटेड
🌐Read in English →
शेयर करें:
दूसरों की खुशहाल जिंदगी देखकर अपनी जिंदगी क्यों लगने लगती है फीकी? साइकोलॉजी में छिपी है हैरान करने वाली वजह
📷 दूसरों की खुशहाल जिंदगी देखकर अपनी जिंदगी क्यों लगने लगती है फीकी? साइकोलॉजी में छिपी है हैरान करने वाली वजह — मुख्य घटनाक्रमफोटो साभार: रॉयटर्स / एजेंसीज़ / सोशल मीडिया

खबर की बड़ी बातें (Key Highlights)

  • सोशल मीडिया पर लोग अपनी पूरी जिंदगी नहीं बल्कि केवल चुनिंदा अच्छी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।
  • मनोविज्ञान के अनुसार 'सोशल कंपेरिजन' की वजह से इंसान का दिमाग लगातार अपनी तुलना दूसरों से करने लगता है।
  • दूसरों की सफलता या विलासिता को बार-बार देखने से अपनी साधारण जिंदगी और कमियां ही ज्यादा नजर आने लगती हैं।

सोशल मीडिया खोलते ही किसी की विदेश यात्रा की तस्वीर दिखती है, कोई नया घर खरीदने की खुशी शेयर करता है, तो कोई महंगी कार के साथ फोटो डालता है. किसी की शादी बेहद शानदार नजर आती है, तो किसी की जिंदगी हर दिन खुशियों से भरी हुई दिखती है. इन्हें देखकर कई बार हमारे मन में एक सवाल आने लगता है- आखिर मेरी जिंदगी ऐसी क्यों नहीं है? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके पीछे सिर्फ जलन या कम आत्मविश्वास ही जिम्मेदार नहीं है. इसके पीछे हमारे दिमाग का एक खास तरीका काम करता है, जिसे साइकोलॉजी में सोशल कंपेरिजन यानी सामाजिक तुलना कहा जाता है.

साइकोलॉजिस्ट संगीता बंसल कहती हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी पूरी जिंदगी नहीं दिखाते. आमतौर पर वही तस्वीर या वीडियो शेयर किया जाता है, जिसमें जिंदगी अच्छी, खूबसूरत या खुशहाल नजर आए. कोई व्यक्ति अपने नए घर की तस्वीर शेयर कर सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह अपने घर का लोन, तनाव या रोज की परेशानियां भी दिखाए. इसी तरह छुट्टी की खूबसूरत फोटो दिख सकती है, लेकिन उस व्यक्ति की बाकी जिंदगी कैसी चल रही है, इसका पता सिर्फ उस एक तस्वीर से नहीं चलता. यानी हम अक्सर अपनी पूरी जिंदगी की तुलना किसी दूसरे की चुनी हुई कुछ अच्छी तस्वीरों से करने लगते हैं.

दिमाग दूसरों से तुलना क्यों करता है?

इंसान का दिमाग खुद को समझने के लिए दूसरे लोगों से तुलना करता है. हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि हम कहां खड़े हैं, दूसरे लोग क्या कर रहे हैं और हमें क्या हासिल करना चाहिए. यही तुलना कई बार हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर सकती है. लेकिन जब हम लगातार खुद की तुलना ऐसे लोगों से करने लगते हैं, जिनकी जिंदगी हमें हर मामले में बेहतर नजर आती है, तो मन में असंतोष पैदा हो सकता है. उदाहरण के लिए अगर आप सोशल मीडिया पर रोज किसी को घूमते, शॉपिंग करते या महंगी चीजें खरीदते देखते हैं, तो कुछ समय बाद आपको अपनी सामान्य जिंदगी फीकी लग सकती है.

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?

वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?

वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयार

वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयार

वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटना

वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटना

वीडियो: बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जिद पड़ी भारी, ट्रैक पर फंसी गाड़ी और फिर मची अफरा-तफरी

वीडियो: बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जिद पड़ी भारी, ट्रैक पर फंसी गाड़ी और फिर मची अफरा-तफरी

वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिल

वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिल

वीडियो: क्या सचमुच 600 रुपये सस्ता मिल रहा है गैस सिलेंडर? सोशल मीडिया के वायरल दावों की पूरी सच्चाई आई सामने

वीडियो: क्या सचमुच 600 रुपये सस्ता मिल रहा है गैस सिलेंडर? सोशल मीडिया के वायरल दावों की पूरी सच्चाई आई सामने

एक पूर्व कर्मचारी की हरकत और महिला सुरक्षा का हवाला देकर सीईओ ने इन 4 राज्यों के लोगों को नौकरी देने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एक पूर्व कर्मचारी की हरकत और महिला सुरक्षा का हवाला देकर सीईओ ने इन 4 राज्यों के लोगों को नौकरी देने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो: 'इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं देंगे नौकरी', टेक कंपनी के सीईओ के अजीबोगरीब ऐलान पर मचा भारी बवाल

वीडियो: 'इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं देंगे नौकरी', टेक कंपनी के सीईओ के अजीबोगरीब ऐलान पर मचा भारी बवाल

अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान जाने लगता है

संगीता बंसल कहती हैं कि दूसरों की उपलब्धियां लगातार देखने से हमारा ध्यान अपनी उन चीजों पर जाने लगता है, जो हमारे पास नहीं हैं. किसी के पास बड़ा घर है तो हमें अपना घर छोटा लग सकता है. किसी की अच्छी नौकरी देखकर अपनी नौकरी कम अच्छी लग सकती है. किसी की फिटनेस देखकर हमें अपने शरीर को लेकर असंतोष हो सकता है. यानी समस्या हमेशा यह नहीं होती कि हमारी जिंदगी अचानक खराब हो गई. कई बार दूसरों की जिंदगी को बार-बार देखने से हमारी अपनी जिंदगी के बारे में सोचने का नजरिया बदल जाता है.

सोशल मीडिया इस तुलना को और बढ़ा सकता है

पहले हम अपने आसपास के कुछ लोगों से ही तुलना करते थे. अब सोशल मीडिया की वजह से हमारे सामने हर दिन सैकड़ों और हजारों लोगों की तस्वीरें और वीडियो आते हैं. किसी की नौकरी अच्छी है, कोई विदेश में रहता है, कोई बिजनेस कर रहा है, कोई रोज घूम रहा है और कोई अपनी सफलता की कहानी बता रहा है. लगातार ऐसी चीजें देखने से ऐसा लग सकता है कि बाकी सभी लोग जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और हम पीछे रह गए हैं. लेकिन यहां एक बात याद रखना जरूरी है- सोशल मीडिया किसी की जिंदगी की पूरी तस्वीर नहीं दिखाता.

हर तुलना गलत नहीं होती

दूसरों से तुलना हमेशा नुकसानदायक नहीं होती. अगर किसी की सफलता देखकर आपको प्रेरणा मिलती है और आप अपने लिए कोई लक्ष्य तय करते हैं, तो यह तुलना सकारात्मक हो सकती है. समस्या तब शुरू होती है जब तुलना के बाद आपको लगातार लगता रहे कि आप दूसरों से कम हैं या आपकी जिंदगी बेकार है. इसलिए अगली बार सोशल मीडिया पर किसी की शानदार जिंदगी देखकर अपनी जिंदगी को कमतर समझने से पहले यह याद रखें कि आपने उसकी जिंदगी का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा देखा है.

डिस्क्लेमर एवं साभार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।

द फ्रीलांस पत्रकारिता नीति (Editorial Commitment):हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की गई है।
विज्ञापन एवं अनुशंसित सामग्री • RECOMMENDED

संबंधित खबरें (Related Articles)

वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?LIFESTYLE

वीडियो: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर में छिपे '23' को खोजने में छूटे लोगों के पसीने, क्या आप 10 सेकंड में लगा पाएंगे पता?

24 सित॰
वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयारLIFESTYLE

वीडियो: 35 बेडरूम वाला आलीशान महल जिसे दशकों से मानते थे भूतिया, अब करोड़ों में बिकने को तैयार

24 सित॰
वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटनाLIFESTYLE

वीडियो: हवा में तैरती हुई रहस्यमयी चमकती गेंद का सच आया सामने, लोग मान बैठे थे दुर्लभ प्राकृतिक घटना

24 सित॰
वीडियो: बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जिद पड़ी भारी, ट्रैक पर फंसी गाड़ी और फिर मची अफरा-तफरीSTATES

वीडियो: बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जिद पड़ी भारी, ट्रैक पर फंसी गाड़ी और फिर मची अफरा-तफरी

24 सित॰
वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिलLIFESTYLE

वीडियो: Blinkit चलाना सीखने के लिए नानी ने बना लिए पूरे नोट्स, डिजिटल दुनिया में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिल

24 सित॰
वीडियो: क्या सचमुच 600 रुपये सस्ता मिल रहा है गैस सिलेंडर? सोशल मीडिया के वायरल दावों की पूरी सच्चाई आई सामनेBUSINESS

वीडियो: क्या सचमुच 600 रुपये सस्ता मिल रहा है गैस सिलेंडर? सोशल मीडिया के वायरल दावों की पूरी सच्चाई आई सामने

24 सित॰
एक पूर्व कर्मचारी की हरकत और महिला सुरक्षा का हवाला देकर सीईओ ने इन 4 राज्यों के लोगों को नौकरी देने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसSTATES

एक पूर्व कर्मचारी की हरकत और महिला सुरक्षा का हवाला देकर सीईओ ने इन 4 राज्यों के लोगों को नौकरी देने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

24 सित॰
वीडियो: 'इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं देंगे नौकरी', टेक कंपनी के सीईओ के अजीबोगरीब ऐलान पर मचा भारी बवालSTATES

वीडियो: 'इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं देंगे नौकरी', टेक कंपनी के सीईओ के अजीबोगरीब ऐलान पर मचा भारी बवाल

24 सित॰