जयपुर: राजस्थान सरकार द्वारा संचालित एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान योजना के अंतर्गत जन आधार कार्ड राज्य के हर परिवार का प्राथमिक पहचान पत्र है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए जन आधार ई-केवाईसी अनिवार्य किया है।
जन आधार ई-केवाईसी कैसे करें?
- राजस्थान एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन सूची में से Jan Aadhaar ऐप का चयन करें।
- एनरोलमेंट सेक्शन में जाकर Citizen Family E-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
- जन आधार रसीद संख्या दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करें।
- सत्यापन पूरा होते ही परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन • ADVERTISEMENT


