भारत में पिछले कुछ दिनों से दो नंबर इंटरनेट पर काफी तेजी से सर्च किए जा रहे हैं और वो नंबर हैं 5099 और 5499। आप भी यही सोच रहे होंगे कि आखिर इन नंबर्स में ऐसा क्या है कि इनकी सर्च एकदम से बढ़ गई है। गूगल ट्रेंड्स के पिछले कुछ हफ्तों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 5099 AED, 5499 AED, 5949 AED और 6349 AED जैसे अजीबोगरीब आंकड़े सबसे ज्यादा खोजे जा रहे हैं। इनके साथ लोग सीधे 'AED to INR' यानी दिरहम को भारतीय रुपये में बदलने से जुड़े सवाल भी पूछ रहे हैं।
आखिर क्या है इन नंबरों का राज और क्यों बढ़ रही है इनकी दीवानगी?
दरअसल, ये नंबर किसी पिन कोड या लॉटरी के नहीं, बल्कि यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की करेंसी दिरहम में आईफोन की कीमतें हैं। सवाल यह है कि भारत में बैठे लोग अचानक इन कीमतों को क्यों खोज रहे हैं? इसकी मुख्य वजह ऐप्पल का नया लॉन्च है। ये नंबर ऐप्पल के नए आईफोन के प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट की यूएई कीमतों से जुड़े हुए हैं। ऐप्पल ने यूएई में नए आईफोन प्रो की शुरुआती कीमत 5,099 AED और आईफोन प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 5,499 AED तय की है, जो दोनों ही 256GB स्टोरेज से शुरू होते हैं।
जब भी कोई नया आईफोन मार्केट में आता है, तो भारतीय टेक प्रेमियों के बीच दुबई से फोन मंगाने का चलन आम हो जाता है। लोग यह हिसाब लगाने लगते हैं कि दुबई में फोन भारत के मुकाबले कितना सस्ता मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और प्राइस कंपेरिजन के मुताबिक, इस बार भी दुबई में नए आईफोन के मॉडल्स भारतीय कीमत के मुकाबले काफी कम दाम पर मिल रहे हैं। इसी अंतर को कैलकुलेट करने के लिए लोग गूगल पर इन नंबरों को सर्च कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दुबई में किस मॉडल की क्या है कीमत?
ऐप्पल के यूएई स्टोर के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार:
- आईफोन प्रो (256GB): 5,099 AED
- आईफोन प्रो (512GB): 5,949 AED
- आईफोन प्रो मैक्स (256GB): 5,499 AED
- आईफोन प्रो मैक्स (512GB): 6,349 AED
यही एक बड़ी वजह है कि लोग दिरहम में इन आंकड़ों को सीधे भारतीय मुद्रा में बदलकर यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें दुबई से फोन खरीदने पर कितने हजार रुपये की बचत हो सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।






